05 December 2022
माननीय राज्यपाल-सह-झारखंड राज्य के विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति श्री रमेश बैस से आज झारखंड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय, राँची के कुलसचिव कर्नल (रि.) डॉ. राजेश कुमार ने राज भवन में स्वरचित पुस्तक Red Corridor एवं Cyber Security भेंट की।
25 November 2022
माननीय राज्यपाल श्री रमेश बैस से झारखंड सिख संगत के प्रदेश संयोजक तथा अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष व सदस्य, यात्री सेवा समिति,रेलवे बोर्ड श्री गुरविंदर सिंह सेठी ने राज भवन में श्री गुरु नानक देव जी की जीवनी पर अपने द्वारा लिखित पुस्तक ‘’गुरु नानक जीवन और संदेश” भेंट की। राज्यपाल महोदय ने सूचना और प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक के लेखक श्री गुरविंदर सिंह सेठी को बधाई देते हुए कहा कि गुरु नानक देव जी का सम्पूर्ण जीवन मानवता के लिए समर्पित रहा। उक्त अवसर पर गुरुद्वारा गुरुसिंह सभा के पूर्व अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह, पूर्व सचिव श्री हरजीत सिंह स्विनकी के साथ श्री सर्वजीत सिंह डुवा,अश्मित सिंह सेठी एवं सतीश कुमार भी उपस्थित थे।
09 November 2022
माननीय राज्यपाल-सह-झारखंड राज्य विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति श्री रमेश बैस से सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका की कुलपति प्रो. सोनाझरिया मिंज ने राज भवन में भेंट कर विश्वविद्यालय की अद्यतन शैक्षणिक व प्रशासनिक गतिविधियों से अवगत कराया।
09 November 2022
माननीय राज्यपाल श्री रमेश बैस से रेल पुलिस महानिदेशक, झारखंड श्री अनिल पाल्टा ने राज भवन में शिष्टाचार भेंट की।
09 November 2022
माननीय राज्यपाल श्री रमेश बैस से श्री उमेश गोपीनाथ जाधव के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने राज भवन में भेंट की। विदित हो कि श्री जाधव ने मिशन 'जन्मभूमि-कर्मभूमि' के तहत 28 राज्यों एवं 8 केंद्रशासित प्रदेशों में लगभग 150 शहीदों के परिवारों से मिलकर वहाँ की पवित्र मिट्टी को संग्रहित किया है।
09 November 2022
माननीय राज्यपाल श्री रमेश बैस से इक्फाई विश्वविद्यालय, झारखंड के चांसलर डॉ. टी.आर.के. राव ने अपने सहयोगियों के साथ राज भवन में भेंट कर विश्वविद्यालय की शैक्षणिक व प्रशासनिक गतिविधियों की जानकारी दी।
21 October 2022
माननीय राज्यपाल श्री रमेश बैस से इंडियन मेडिकल एसोसियेशन, झारखंड का एक शिष्टमंडल ने राज भवन में भेंट कर राज्य में आयुष्मान भारत के तहत कार्य करने में अस्पतालों को आने वाली विभिन्न कठिनाइयों के संदर्भ में ज्ञापन समर्पित किया।
17 October 2022
माननीय राज्यपाल श्री रमेश बैस से रवांडा में भारत के उच्चायुक्त श्री ऑस्कर केरकट्टा एवं माली में भारत के राजदूत श्री अंजनी कुमार ने राज भवन में शिष्टाचार भेंट की।
17 October 2022
माननीय राज्यपाल श्री रमेश बैस से पूर्व मंत्री श्री अमर कुमार बाउरी के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने राज भवन में भेंट कर उन्हें एक ज्ञापन समर्पित किया।
15 October 2022
माननीय राज्यपाल श्री रमेश बैस से आयुक्त, पलामू प्रमंडल श्री जटाशंकर चौधरी ने राज भवन में शिष्टाचार भेंट की।
15 October 2022
माननीय राज्यपाल श्री रमेश बैस से सदस्य, नीति आयोग श्री कृष्णानन्द झा ने राज भवन में शिष्टाचार भेंट की।
28 September 2022
माननीय राज्यपाल श्री रमेश बैस से पूर्व सदस्य, झारखंड विधानसभा श्री राधाकृष्ण किशोर ने राज भवन में भेंट कर पलामू जिला अंतर्गत छत्तरपुर अनुमंडल मुख्यालय में स्थापित डिग्री महाविद्यालय में शिक्षण कार्य प्रारम्भ करने हेतु पहल करने संबंधी ज्ञापन समर्पित किया।
19 September 2022
माननीय राज्यपाल ने प्रशिक्षु अधिकारियों से कहा कि प्रशिक्षण अवधि के बाद आप अपने जीवन की नई यात्रा आरंभ करेंगे। राज्य के विकास का अहम दायित्व आप पर रहेगा। इस राज्य को अपना मानते हुए, यहाँ के लोगों के प्रति सेवा भाव रखते हुए प्रदेश के विकास के प्रति सदा प्रतिबद्ध रहें।
15 September 2022
माननीय राज्यपाल श्री रमेश बैस से माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने राज भवन में भेंट की।
02 August 2022
माननीय राज्यपाल श्री रमेश बैस से झारखंड विधान सभा सदस्य डॉ० लम्बोदर महतो ने राज भवन में भेंट कर विभिन्न विषयों के संदर्भ में ज्ञापन समर्पित किया।
02 August 2022
माननीय राज्यपाल श्री रमेश बैस के जन्मदिन के अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने राज भवन आकर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी।
11 July 2022
माननीय राज्यपाल श्री रमेश बैस से राज्य के प्रभारी मुख्य सचिव श्री अरुण कुमार सिंह ने राज भवन में शिष्टाचार भेंट की।
11 July 2022
माननीय राज्यपाल श्री रमेश बैस से राँची के उपायुक्त श्री राहुल कुमार सिन्हा ने राज भवन में शिष्टाचार भेंट की।
05 July 2022
माननीय राज्यपाल श्री रमेश बैस से अध्यक्ष, शील बायोटेक लिमिटेड डॉ० एस०एन० चांडक एवं सी०ई०ओ० शील बायोटेक लिमिटेड श्री अमित भारद्वाज ने राज भवन में भेंट की। उक्त अवसर पर राज्यपाल के प्रधान सचिव डॉ० नितिन कुलकर्णी, सचिव, कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग श्री अब्बू बकर सिद्दीकी, निदेशक, कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग श्रीमती निशा उरांव भी मौजूद थे।
25 June 2022
माननीय राज्यपाल श्री रमेश बैस से सदस्य, नीति आयोग श्री कृष्णानंद झा ने राज भवन में शिष्टाचार भेंट की।
24 June 2022
माननीय राज्यपाल-सह-झारखंड राज्य के विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति श्री रमेश बैस से राँची विश्वविद्यालय, राँची के नवनियुक्त कुलपति प्रो० अजीत कुमार सिन्हा ने राज भवन में शिष्टाचार भेंट की।
24 June 2022
माननीय राज्यपाल-सह-झारखंड राज्य के विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति श्री रमेश बैस से जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय, जमशेदपुर की नवनियुक्त कुलपति डॉ० अंजली गुप्ता ने राज भवन में शिष्टाचार भेंट की।
24 June 2022
माननीय राज्यपाल-सह-झारखंड राज्य के विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति श्री रमेश बैस से डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति डॉ० तपन कुमार शांडिल्य ने राज भवन में शिष्टाचार भेंट की।
24 June 2022
माननीय राज्यपाल-सह-झारखंड राज्य के विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति श्री रमेश बैस से विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय, धनबाद के नवनियुक्त कुलपति डॉ० सुकदेव भोई ने राज भवन में शिष्टाचार भेंट की।
16 June 2022
माननीय राज्यपाल श्री रमेश बैस से पूर्व सांसद श्री नंद कुमार साय ने राज भवन में शिष्टाचार भेंट की।
16 June 2022
माननीय राज्यपाल श्री रमेश बैस से हिन्दू जागरण मंच, झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष श्री ऋषि शाहदेव के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने राज भवन में भेंट की ।
14 June 2022
माननीय राज्यपाल श्री रमेश बैस से विधायक श्री बिरंची नारायण ने राज भवन में भेंट कर बोकारो इस्पात नगर अवस्थित लगभग 4 लाख आबादी के आवेदकों का विगत 2 माह से झारसेवा पोर्टल में एंट्री नहीं होने से जाति, आवासीय, आय एवं अन्य प्रमाण पत्र हेतु ऑनलाइन आवेदन दाखिल नहीं होने के संबंध में ध्यान आकृष्ट करते हुए इस समस्या के निदान हेतु पहल करने का आग्रह किया।
08 June 2022
माननीय राज्यपाल श्री रमेश बैस से राजभवन में राज्यसभा सांसद श्रीमती महुआ माजी ने मुलाकात की। माननीय राज्यपाल से यह उनकी शिष्टाचार भेंट थी।
07 June 2022
माननीय राज्यपाल श्री रमेश बैस से अभिनेता श्री सुच्चि कुमार ने राज भवन में भेंट की तथा उन्होंने राज्यपाल महोदय को बनने वाली फिल्म द लीजेंड ऑफ लॉर्ड बिरसा से अवगत कराया। विदित हो कि अभिनेता श्री सुच्चि कुमार ने उक्त फिल्म में बिरसा मुण्डा का अभिनय करेंगे।
31 May 2022
माननीय राज्यपाल श्री रमेश बैस से बिहार विधान परिषद के सभापति श्री अवधेश नारायण सिंह ने राज भवन में शिष्टाचार भेंट की।
21 May 2022
माननीय राज्यपाल श्री रमेश बैस से भारत तिब्बत समन्वय संघ की राष्ट्रीय मंत्री, महिला विभाग श्रीमती प्रियम्वदा सिंह जूदेव एवं राष्ट्रीय महामंत्री, युवा विभाग श्री प्रवीण शर्मा ने राज भवन में भेंट कर एक ज्ञापन समर्पित करते हुए संघ की गत दिसम्बर, 2021 की कार्यसमिति बैठक में पारित प्रस्तावों से अवगत कराया।
20 May 2022
माननीय राज्यपाल श्री रमेश बैस से श्री शैलेंद्र नाथ दुबे के नेतृत्व में झारखंड वुशु एसोसिएशन का एक शिष्टमंडल ने राज भवन में भेंट की। उक्त अवसर पर राज्यपाल महोदय ने वुशु खिलाड़ियों को किट प्रदान करते हुए प्रोत्साहित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
19 May 2022
माननीय राज्यपाल श्री रमेश बैस से झारखंड राज्य मानवाधिकार आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष श्री एस. के. शतपथी ने राज भवन में भेंट की तथा राज्यपाल महोदय को आयोग के वित्तीय वर्ष 2021-22 की वार्षिक प्रतिवेदन समर्पित किया।
18 May 2022
माननीय राज्यपाल श्री रमेश बैस से लोकसभा सांसद श्री जयंत सिन्हा ने राज भवन में भेंट की।
18 May 2022
माननीय राज्यपाल श्री रमेश बैस से श्री ऋषि शाहदेव के नेतृत्व में 'आर्ट ऑफ लिविंग' का एक शिष्टमंडल राज भवन में भेंट की तथा राज्य में संस्था की गतिविधियों की जानकारी दी।
11 May 2022
माननीय राज्यपाल श्री रमेश बैस से भारतीय विदेश सेवा (2021 बैच) के प्रशिक्षु पदाधिकारियों श्री अनमोलम, सुश्री भावना कुमारी एवं श्री आकाश शर्मा ने राज भवन में भेंट की। राज्यपाल महोदय ने उक्त सभी प्रशिक्षु पदाधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
11 May 2022
माननीय राज्यपाल श्री रमेश बैस से जी.ओ.सी-इन-सी, ईस्टर्न कमांड, ले. जनरल आर.पी. कलिता ने राज भवन में शिष्टाचार भेंट की।
06 May 2022
माननीय राज्यपाल श्री रमेश बैस से डॉ० जशबीर बग्गा, नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय ने भेंट कर स्वरचित पुस्तक “Indian Ethnic Antiviral And Antibacterial Medicinal Plant” भेंट की। राज्यपाल महोदय ने पुस्तक की रचना हेतु डॉ० बग्गा को बधाई दी।
06 May 2022
माननीय राज्यपाल श्री रमेश बैस से मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के एक शिष्टमंडल ने राज भवन में भेंट कर संस्था की विभिन्न गतिविधियों से अवगत कराया।
05 May 2022
माननीय राज्यपाल श्री रमेश बैस से भारत तिब्बत सहयोग मंच का एक शिष्टमंडल संस्था के 23वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में राज भवन में भेंट कर भारत तिब्बत सहयोग मंच के मार्गदर्शक श्री इन्द्रेश जी के नेतृत्व में चल रहे कार्यों से अवगत कराया। इस अवसर पर राज्यपाल महोदय द्वारा संस्था को 23वें स्थापना दिवस के लिए शुभकामनाएं दी।
23 April 2022
माननीय राज्यपाल श्री रमेश बैस से केन्द्रीय राज्य मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने राज भवन में शिष्टाचार भेंट की।
21 April 2022
माननीय राज्यपाल श्री रमेश बैस से आज रामकृष्ण मिशन टीबी सेनेटोरियम, तुपुदाना के स्वामी सत्संगानंद जी ने राज भवन में भेंट की तथा संस्था की गतिविधियों से अवगत कराया।
11 April 2022
माननीय राज्यपाल श्री रमेश बैस से राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं झारखण्ड विधानसभा सदस्य श्री बाबूलाल मरांडी तथा राज्यसभा सांसद श्री दीपक प्रकाश ने राज भवन में शिष्टाचार भेंट की।
06 April 2022
माननीय राज्यपाल श्री रमेश बैस से राँची के उपायुक्त श्री छवि रंजन एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री सुरेन्द्र झा ने राज भवन में भेंट कर अगामी रामनवमी पर्व हेतु जिला प्रशासन द्वारा की जा रही तैयारियों से अवगत कराया।
31 March 2022
माननीय राज्यपाल श्री रमेश बैस से आज पूर्व मंत्री, झारखंड सरकार श्री उमाकान्त रजक एवं श्री रामचन्द्र सहिस ने राज भवन में भेंट कर झारखंड विधानसभा से पारित सरकारी पदों पर आरक्षण पर प्रोन्नत सरकारी सेवकों की परिणामी वरीयता का विस्तार विधेयक, 2022 के अनुमोदन हेतु आग्रह किया।
06 March 2022
माननीय राज्यपाल श्री रमेश बैस एवं जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल श्री मनोज सिन्हा राज भवन, राँची में भेंट करते हुए |
03 March 2022
माननीय राज्यपाल श्री रमेश बैस से राज्य के वित्त मंत्री श्री रामेश्वर उराँव ने राज भवन में भेंट कर राज्य के बजट की प्रति समर्पित करते हुए सरकार द्वारा बजट में किये गये उपबंधों के संदर्भ में अवगत कराया। इस अवसर पर प्रधान सचिव, वित्त विभाग श्री अजय कुमार सिंह भी मौजूद थे।
25 February 2022
माननीय राज्यपाल श्री रमेश बैस से विधान सभा सदस्य श्री लम्बोदर महतो के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने राज भवन में भेंट कर राज्य में महाराष्ट्र एवं मध्य प्रदेश की भांति पंचायत चुनाव में पिछड़ी जातियों को आरक्षण देने हेतु चुनाव पूर्व ट्रिपल टेस्टिंग कराने के लिए कमिटी के गठन व सर्वोच्च न्यायालय में वाद संख्या SLA (C) No.- 19756/2021 राहुल रमेश वाद्य बनाम महाराष्ट्र राज्य का कड़ाई से अनुपालन कराने हेतु पहल करने का आग्रह संबंधी ज्ञापन समर्पित किया।
10 February 2022
माननीय राज्यपाल श्री रमेश बैस से झारखंड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष श्री अमिताभ चौधरी ने राज भवन में भेंट की। उक्त अवसर पर राज्यपाल महोदय को उन्होंने आयोग की अद्यतन गतिविधियों से अवगत कराते हुए आयोग द्वारा विश्वविद्यालय में रिक्त पड़े पदों पर नियुक्ति व शिक्षकों की प्रोन्नति की दिशा में किये जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।
06 January 2022
माननीय राज्यपाल श्री रमेश बैस से झारखण्ड विधानसभा अध्यक्ष श्री रबीन्द्र नाथ महतो ने राज भवन में भेंट की। उक्त अवसर पर दोनों ने एक-दूसरे को नव वर्ष की बधाई व शुभकामनाएं दी। राज्यपाल महोदय को विधानसभा अध्यक्ष ने झारखण्ड विधानसभा द्वारा प्रकाशित डायरी भी समर्पित किया।
05 January 2022
माननीय राज्यपाल श्री रमेश बैस से श्री प्रसाद मंगीपुड़ी के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल राज भवन में भेंट कर राज्यपाल महोदय से बैडमिंटन खेल के क्षेत्र में झारखण्ड राज्य के युवा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर कर सकें, इस दिशा में पहल करने हेतु आग्रह किया।
04 January 2022
माननीय राज्यपाल श्री रमेश बैस से झारखंड प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के अध्यक्ष श्री राजेश ठाकुर एवं अन्य सदस्यों ने राज भवन में भेंट कर उन्हें नव वर्ष की बधाई व शुभकामनायें दी तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
04 January 2022
माननीय राज्यपाल श्री रमेश बैस से राज्य के महाधिवक्ता श्री राजीव रंजन ने राज भवन में भेंट कर नव वर्ष की बधाई व शुभकामनाएं दी।
03 January 2022
माननीय राज्यपाल श्री रमेश बैस से मुख्य सचिव श्री सुखदेव सिंह ने राज भवन में भेंट कर नव वर्ष की बधाई व शुभकामनायें दी तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
03 January 2022
माननीय राज्यपाल श्री रमेश बैस से पुलिस महानिदेशक श्री नीरज कुमार सिन्हा ने राज भवन में भेंट कर नव वर्ष की बधाई व शुभकामनायें दी तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
03 January 2022
माननीय राज्यपाल श्री रमेश बैस से झारखंड लोक सेवा आयोग अध्यक्ष श्री अमिताभ चौधरी ने राज भवन में भेंट कर नव वर्ष की बधाई व शुभकामनायें दी तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
01 January 2022
माननीय राज्यपाल श्री रमेश बैस से माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने राज भवन में भेंट की। उक्त शिष्टाचार भेंट के क्रम में दोनों ने एक-दूसरे को नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं।
<>